#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- झरिया के यशोमती श्री विद्या निकेतन, लाल बाजार में शनिवार को वर्ग दशम की छात्राओं के सम्मान में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या व शिक्षकों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं को उपहार भेंट किए गए तथा नवम–दशम वर्ग की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
@coalcitynewz #coalcitynewz

