राजगंज–तेतुलमारी सड़क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- राजगंज–तेतुलमारी सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे अपराधियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने तेतुलमारी क्षेत्र में एक किराना दुकानदार पर फायरिंग कर लूटपाट की कोशिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई ।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Rajganj#Tetulmari#DhanbadPolice#CrimeNews#PoliceAction#JharkhandNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *