रेडिशन होटल जमशेदपुर में ‘द चैंपियन बिजनेस एंड अवॉर्ड्स’, असीम मुखर्जी सम्मानित

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- जमशेदपुर स्थित रेडिशन होटल में दिनांक 20 जनवरी 2026 को क्राउन मैरिड इवेंट के अंतर्गत ‘द चैंपियन बिजनेस एंड अवॉर्ड्स’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता एवं निर्माता अरबाज खान रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और भी बढ़ा दिया।

इस अवसर पर झारखंड के बालिका विद्यामंदिर विद्यालय के पीजीटी कला शिक्षक असीम मुखर्जी को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बेस्ट आर्टिस्ट इन झारखंड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि अरबाज खान के द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भी भेंट किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान असीम मुखर्जी ने अभिनेता अरबाज खान को धरती आबा बिरसा मुंडा की चित्रित आकर्षक कलाकृति उपहार स्वरूप भेंट की, जिसने उपस्थित दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, आयोजक मंडल के सदस्य एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही और कार्यक्रम ने जमशेदपुर के सांस्कृतिक व व्यावसायिक क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Jamshedpur#RadissonHotel#TheChampionBusinessAwards#AwardCeremony2026#ArbaazKhan#AseemMukherjee#BestArtistInJharkhand#ArtAndCulture#BirsaMunda#JharkhandNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *