#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- 18 फरवरी 2026 को बेकारबांध स्थित जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अध्यक्ष नवल उपाध्याय ने बताया कि 20 फरवरी को रोटरी (बिहार-झारखंड) की जिलापाल नम्रता नाथ के आगमन पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं द मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह परामर्श शिविर आयोजित होगा।
शिविर में हृदय, किडनी, त्वचा, मधुमेह, स्त्री रोग, हड्डी एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क ईसीजी, इको, शुगर, रक्तचाप सहित विभिन्न जांच की जाएंगी। शिविर सुबह 10 बजे से जीवन ज्योति विशेष विद्यालय, बेकारबांध में आयोजित होगा। इसका लाभ दिव्यांग बच्चों, अभिभावकों एवं आमजन को मिलेगा।
प्रेस वार्ता में नवल उपाध्याय, राजेश परकेरिया, अपर्णा दास एवं सौमित दत्ता उपस्थित थे।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

