#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर(#काजल_राय):-
जोरापोखर के लक्ष्मी कॉलोनी भूलन बरारी स्थित लिटिल स्मार्ट स्कूल में आठवाँ वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य सलीम आजाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर नृत्य, संगीत, कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में दीपिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, मौसम कुमारी, सौरभ कुमार, प्रतीक कुमार, संजना कुमारी, अमित कुमार सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया शर्मा, सबिता कुमारी, रामजी प्रसाद, तान्या आजाद, रिया शर्मा व अनमोल आजाद का योगदान रहा।
@coalcitynewz #coalcitynew
#Jorapokhar#LittleSmartSchool#AnnualFunction#SchoolNews#Education#StudentTalent#CulturalProgram#Dance#Music#Poetry#SpeechCompetition#Dhanbad#LocalNews#EducationNews

