#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद910227770:- धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 36 से पार्षद प्रत्याशी नवीन बनवाल ने सोमवार को झरिया बाजार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों को सुना।
जनसंपर्क के दौरान जनता ने नवीन बनवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर प्यार व आशीर्वाद दिया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में वार्ड 36 में विकास, स्वच्छता और जनसेवा को नई दिशा मिलेगी।
नवीन बनवाल ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@coalcitynewz
#coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand
#DhanbadNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#jharkhandnewslive

