#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- धनबाद, नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड 43 की पार्षद प्रत्याशी अल्पना दे ने पोद्दार पाड़ा, मछली पट्टी, हेटलीबांध में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
जनसंपर्क के दौरान अल्पना दे ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और वार्ड के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड 43 की समस्याओं—सड़क, नाली, जलापूर्ति, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट—का समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जीत के बाद वार्ड की हर समस्या के समाधान हेतु एक टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण हो सके।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया और वार्ड के समग्र विकास की उम्मीद जताई।अल्पना दे ने कहा कि वह सुयोग्य, कर्मठ, शिक्षित, संघर्षशील और ईमानदार नेतृत्व के बल पर वार्ड 43 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

