वार्ड 43 में अल्पना दे का शक्ति प्रदर्शन, स्थानीय लोगों ने दिया खुला समर्थन

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):-नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 43 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अल्पना दे ने शुक्रवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शक्ति प्रदर्शन के दौरान अल्पना दे ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी खुलकर सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। कई स्थानों पर उनका स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया। समर्थकों का कहना है कि वार्ड 43 के समग्र विकास के लिए वे अल्पना दे के साथ मजबूती से खड़े हैं।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *