#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 43 की पार्षद प्रत्याशी अल्पना दे ने इंदिरा चौक फुलारी बाग क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।
अल्पना दे ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड 43 के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

