#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:-चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान आज धनबाद वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप मेयर प्रत्याशी सह झरिया के पूर्व विधायक माननीय संजीव सिंह का सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच पूरा क्षेत्र समर्थन के जोश से सराबोर नजर आया।
इसके पश्चात करीम गली, वासेपुर में भी बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय एवं ऐतिहासिक स्वागत कर संजीव सिंह के प्रति अपना अटूट विश्वास और समर्थन व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
जनसमर्थन से अभिभूत संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कहा कि जनता का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आश्वस्त किया कि धनबाद के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान “मेयर कैसा हो – संजीव सिंह जैसा हो” और “धनबाद का विकास – संजीव सिंह के साथ” जैसे नारों से वासेपुर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

