#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार:- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले पाँच वर्षों में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी तथा हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी वर्गों तक विकास पहुँचाना है, ताकि बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जा सके।
@coalcitynewz #coalcitynewz#BiharNews#WestChamparan#NitishKumar#SamriddhiYatra#Development#PublicMe

