सिंह मेंशन से सूर्यदेव सिंह चौक तक ऐतिहासिक रोड शो, धनबाद-झरिया में गूंजा संजीव सिंह का नाम

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने रविवार को भव्य रोड शो निकाला, जिसे अब तक का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। रोड शो की शुरुआत सिंह मेंशन से हुई और समापन सूर्यदेव सिंह चौक पर हुआ। इस दौरान श्रमिक चौक, बैंक मोड़, बस्ताकोला, कतरास मोड़ चौक, लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़ और इंदिरा चौक सहित प्रमुख मार्गों से विशाल काफिला गुजरा।

हजारों बाइक और सैकड़ों चारपहिया वाहनों के साथ निकले इस काफिले के कारण कई जगह यातायात धीमा पड़ गया। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारी तो युवाओं की बाइक रैली आकर्षण का केंद्र रही।

रोड शो के दौरान संजीव सिंह ने कहा कि यह जनसैलाब जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में बेहतर सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *