सीएम योगी ने किया ऐतिहासिक ग्रंथ का विमोचन,

उत्तर भारत के प्राचीन इतिहास पर पड़ा नया प्रकाश

#कोल_सिटी_न्यूज़#लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में ‘प्रारंभिक उत्तर भारत और इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन किया। यह केवल एक सामान्य पुस्तक का लोकार्पण नहीं, बल्कि उत्तर भारत के प्राचीन इतिहास को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो ऐतिहासिक तथ्यों पर नई दृष्टि प्रदान करता है।

इस पुस्तक में काशी, अयोध्या, मथुरा, कौशांबी एवं पांचाल जैसे ऐतिहासिक क्षेत्रों से प्राप्त चांदी, तांबे और मिश्रित धातु से निर्मित 34,000 से अधिक दुर्लभ सिक्कों को प्रमाण सहित संकलित किया गया है। इन सिक्कों के माध्यम से उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक विरासत को उजागर किया गया है।

पुस्तक के लेखक आचार्य देवेंद्र हांडा जी, हिंदुजा फाउंडेशन एवं पूरी टीम ने इस महत्वपूर्ण शोध कार्य को पुस्तक का रूप देकर इतिहास प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए एक अमूल्य धरोहर प्रस्तुत की है। इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं।

@coalcitynewz #coalcitynew#Kashi#Ayodhya#Mathura#Kaushambi#Panchala#HindujaFoundation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *