स्कूटी सवार युवती को टक्कर, भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक की पिटाई

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद (नयन मोदक):-धनबाद नया बाजार के समीप मंगलवार दोपहर एक स्कूटी सवार युवती को स्कॉर्पियो ने हल्की टक्कर मार दी। मामूली सी दिखने वाली यह घटना अचानक गंभीर रूप ले ली, जब देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की जमकर पिटाई कर दी। लगभग 20 मिनट तक सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और सड़क पर आवागमन को सामान्य करवाया।

#धनबाद#Dhanbad#DhanbadNews#coalcitynewz#DhanbadLive#DhanbadUpdate#DhanbadCity#DhanbadDistrict#DhanbadPolice#DhanbadAdministration#DhanbadEvents#DhanbadReport#DhanbadToday @coalcitynewz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *