स्क्रुटनी के बाद 315 महिला सहित 628 प्रत्याशी के नामांकन पाए गए सही

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी के बाद धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद में 315 महिला सहित 628 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए।

धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए 5 महिला, 25 पुरुष एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 14 महिला प्रत्याशी के नामांकन सही पाए गए।

वहीं धनबाद नगर निगम के वार्ड 1 से 5 के लिए 50, वार्ड 6 से 10 के लिए 59, वार्ड 11 से 15 के लिए 36, वार्ड 16 से 20 के लिए 38, वार्ड 21 से 25 के लिए 41, वार्ड 26 से 30 के लिए 53, वार्ड 31 से 35 के लिए 35, वार्ड 36 से 40 के लिए 40, वार्ड 41 से 45 के लिए 36, वार्ड 46 से 50 के लिए 43 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 68 सहित 499 प्रत्याशियों के नामांकन सही मिले। धनबाद नगर निगम में वार्ड पार्षद के लिए 258 महिला प्रत्याशी शामिल है।

वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 21, वार्ड संख्या 6 से 10 के लिए 15, वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए 27 एवं वार्ड संख्या 16 से 21 के लिए 22 सहित 85 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र सही पाए गए। चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड सदस्य के 38 महिला प्रत्याशी शामिल है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#PRD#Dhanbad#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#CoalCityNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#JharkhandNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *