#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर (काजल राय):- हाड़ी जाति समाज सुधार समिति द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई।समिति के सदस्यों ने अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा के चारों ओर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने जातीय भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया तथा उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में कार्तिक हाड़ी, नारायण हाड़ी, मनोज हाड़ी, उदय कुमार, प्रदीप हाड़ी, अमर कुमार, दिलीप कुमार, समीर कुमार, अजित कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

