हिन्दी अकादमी, दिल्ली ने धनबाद की लेखिका शालिनी खन्ना की पाण्डुलिपि का किया चयन

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद(9102277708):- प्रतिभा किसी भूगोल या सीमा की मोहताज नहीं होती—इस कथन को धनबाद की लेखिका एवं समाजसेविका शालिनी खन्ना ने साकार कर दिखाया है। भारत सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के अंतर्गत कार्यरत हिन्दी अकादमी, दिल्ली ने पुस्तक प्रकाशन सहयोग योजना के तहत उनकी पुस्तक ‘आप्यायन’ की पाण्डुलिपि का चयन किया है।

शालिनी खन्ना धनबाद में एक गत्यात्मक ज्योतिष विशेषज्ञ, समाजसेविका एवं लेखिका के रूप में सुविख्यात रही हैं। विशेषकर रक्तदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए उन्हें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिससे उन्होंने धनबाद एवं कोयलांचल क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में निवासरत शालिनी खन्ना ने लेखन के प्रति अपनी गहरी रुचि को निरंतर साधते हुए कहानियों का सृजन किया। उनकी यह साहित्यिक साधना अब हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा पाण्डुलिपि चयन के रूप में एक नई उपलब्धि के रूप में सामने आई है।

इस अवसर पर शालिनी खन्ना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद तथा समाजसेवा के दौरान मिले लोगों के स्नेह और दुआओं को दिया।

@coalcitynewz #coalcitynew#धनबाद#कोयलांचल#Dhanbad#Koylanchal#झारखंड#Jharkhand#स्थानीय_समाचार#LocalNews#हिंदी_साहित्य#लेखिका#महिला_शक्ति#SocialWork#ProudMoment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *