#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर 15 जनवरी 2026 से मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड तथा 9वीं एवं 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होगी।
प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी, 16 जनवरी, 19 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी व 22 जनवरी को दो सिटिंग में किया जाएगा। पहली सिटिंग में मैट्रिक के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट के लिए द्वितीय सिटिंग में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 24 जनवरी को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
उपायुक्त ने प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों व शिक्षकों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया है। कहा कि उनका सहयोग धनबाद जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन और शत प्रतिशत परिणाम हासिल करने में मिल का पत्थर साबित होगा।
@coalcitynewz #coalcitynewz#PRD#Dhanbad#धनबाद#Dhanbad#जिला_जनसंपर्क_कार्यालय#DistrictPublicRelations#PreBoardExam#प्री_बोर्ड_परीक्षा#MatricExam#IntermediateExam#Class9#Class11#EducationDepartment#शिक्षा_विभाग#DeputyCommissioner#उपायुक्त#BoardExam2026#Students#EducationNews#DhanbadNews#Jharkhand#JharkhandEducation

