#कोल_सिटी_न्यूज़#दिल्ली:- विधानसभा के शीतकालीन सत्र के गरिमामय अवसर पर माननीय उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना जी द्वारा प्रस्तुत दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी अभिभाषण के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय उपराज्यपाल का संबोधन सरकार की ‘सेवा, सुशासन और अंत्योदय’ के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब है। यह अभिभाषण दिल्ली के समग्र विकास की दिशा में एक स्पष्ट और प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान करता है।
उन्होंने आगे कहा कि उपराज्यपाल के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाते हुए ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि सरकार जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने और दिल्ली को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
@coalcitynewz #coalcitynewz
#दिल्ली#Delhi#DelhiNews#DelhiUpdates#DelhiNCR#NCR#राजधानी#NationalCapital#BreakingNews#LatestNews#LocalNews#PoliticalNews#DelhiPolitics#DelhiGov#DelhiCM

