शेखपुरा पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े खाते का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार/#शेखपुरा:- शेखपुरा पुलिस को एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से संदिग्ध लेन–देन को लेकर प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वरबीधा शाखा स्थित एक बैंक खाते को साइबर अपराध से संबंधित पाया गया।

जांच में सामने आया कि उक्त खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज थीं। तकनीकी जांच में खाते में लगभग 10 लाख रुपये की विवादित राशि संलग्न पाई गई, जबकि बीते छह महीनों में करीब 44.47 लाख रुपये का संदिग्ध लेन–देन हुआ था।

इस खाते के खिलाफ बिहार सहित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से कुल 28 शिकायतें दर्ज पाई गईं। पूछताछ के दौरान खाताधारक संतोष कुमार ने स्वीकार किया कि वह एक निजी कंपनी के निर्देश पर अपने खाते में आने वाली राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर करता था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था।

उक्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

@coalcitynewz #coalcitynewz

#साइबर#CyberCrime#CyberFraud#साइबर_अपराध#ऑनलाइन_ठगी#डिजिटल_सुरक्षा#CyberAwareness#OnlineFraud#CyberPolice#CyberAlert#CyberSafety#CyberNews#साइबर_सुरक्षा#CyberInvestigation#CyberScam

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *