#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार/#नालंदा:- नालंदा जिला अंतर्गत किसानों की सुविधा हेतु किसान रजिस्ट्री शिविर का आयोजन दिनांक 06 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह शिविर जिले के सभी 231 पंचायतों में एक साथ संचालित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों का किसान रजिस्ट्रीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से प्राप्त हो सके। किसान रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा संकलित किया जाएगा, जो भविष्य में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगा।
उक्त शिविर को सफल बनाने के लिए नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में किसान रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, किसानों को जागरूक करने एवं अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक प्रखंड में प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रथ उपलब्ध कराए गए हैं, जो पंचायतों एवं गांवों में जाकर किसानों को शिविर की जानकारी देंगे।
जिले के सभी किसानों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने संबंधित पंचायत में आयोजित किसान रजिस्ट्री शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
@coalcitynewz #coalcitynewz#नालंदा#Nalanda#बिहार#Bihar#NalandaNews#नालंदा_समाचार#NalandaDistrict#स्थानीय_समाचार#LocalNews#बिहार_न्यूज़#NalandaLive#NalandaUpdates

