#कोल_सिटी_न्यूज़#पटना:- माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राज्य के युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत अब शिक्षा ऋण को पूर्णतः ब्याज मुक्त कर दिया गया है।
इसके साथ ही शिक्षा ऋण चुकाने की अवधि में भी विस्तार किया गया है, जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ कम होगा। अब 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बिना किसी ब्याज के उच्च शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर, करियर निर्माण और स्वावलंबन की दिशा में बड़ी राहत मिलेगी। सरकार के इस कदम से हजारों युवाओं का उच्च शिक्षा का सपना साकार होगा और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकेंगे।
@coalcitynewz #coalcitynewz#स्टूडेंट_क्रेडिट_कार्ड#StudentCreditCard#ब्याज_मुक्त_शिक्षा_ऋण#शिक्षा_का_अधिकार#उच्च_शिक्षा#युवा_सशक्तिकरण#नीतीश_कुमार#मुख्यमंत्री_बिहार#बिहार_सरकार#EducationLoan#FreeEducationLoan#YouthEmpowerment#HigherEducation#BiharNews

