DGMS के 125वें स्थापना दिवस पर खनन सुरक्षा और मज़दूर हितों पर जोर

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- आज डी.जी.एम.एस. (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी) मुख्यालय, धनबाद में आयोजित DGMS के 125वें स्थापना दिवस समारोह में भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा MSME मंत्रालय) माननीया श्रीमती शोभा करंदलाजे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में झरिया विधायक माननीया रागिनी सिंह भी विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर सुरक्षित खनन, मज़दूरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उनके हितों की हर स्तर पर रक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि खनन तभी प्रगति का सशक्त माध्यम बन सकता है, जब प्रत्येक मज़दूर आधुनिक सेफ़्टी टूल्स, सुरक्षित उपकरणों और मानक कार्य वातावरण में कार्य करे।

कार्यक्रम में मज़दूरों की सेहत, सम्मान और सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए DGMS के नियमों के कड़ाई से पालन, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा तकनीकी सुरक्षा उपायों को हर खनन क्षेत्र तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

साथ ही, रोज़गार सृजन और स्थानीय युवाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से MSME को सरल, सुलभ और ज़मीन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया, ताकि छोटे उद्योगों का विकास हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती मिल सके।

@coalcitynewz #coalcitynew

#विधायक#MLA#JhariaMLA#RaginiSingh#जनप्रतिनिधि#PublicRepresentative#जनसेवा#PublicService#जनहित#PublicInterest#विधानसभा#LegislativeAssembly

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *