#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद (9102277708):- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयुष फाउंडेशन धनबाद के तत्वावधान में बेलघरिया क्षेत्र में एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पुराने एवं नए वस्त्रों के साथ-साथ खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया गया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि मकर संक्रांति जैसे पवित्र पर्व को सेवा, सहयोग और दान–पुण्य के रूप में मनाने की भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयुष फाउंडेशन की सचिव अर्पिता अग्रवाल, अध्यक्ष गणेश शर्मा, मीडिया प्रभारी कृष्णा अग्रवाल सहित सक्रिय सदस्य निरूपमा, बाबू लाल उपस्थित रहे। साथ ही किसान विकास ट्रस्ट से मगधेश कुमार एवं ममता साहनी की भी सहभागिता रही। बेलघरिया निवासी आरती देवी के विशेष सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
सभी सदस्यों ने सेवा भावना के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। आयुष फाउंडेशन धनबाद ने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके।
@coalcitynewz #coalcitynew#AyushFoundation#AyushFoundationDhanbad#मकर_संक्रांति#MakarSankranti#सेवा_कार्यक्रम#Belgharia#बेलघरिया#Dhanbad#धनबाद#समाजसेवा

