#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(9102277708):- झरिया के कोयरी बांध क्षेत्र में समाजसेवी स्वर्गीय आनंदीलाल अग्रवाल की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता योगेंद्र यादव, शताक्षी सिंह एवं विक्रम यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्व. आनंदीलाल अग्रवाल के सामाजिक कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि सेवा और परोपकार ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवकुमार अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, ऐश्वर्या अग्रवाल एवं निधि अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी सहयोगकर्ताओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया और समाजसेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
@coalcitynewz #coalcitynew
#Jharia#KoyriBandh#AnandilalAgarwal#DeathAnniversary#BlanketDistribution#SocialService#Tribute#CommunityService#JhariaNews#DhanbadNews#BJPLeader#PublicWelfare

