राष्ट्रीय संघ सेवक संघ का पारिवारिक मिलन सह कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश व समाज हित में सदैव तत्पर रहता है। एक स्वयंसेवक के लिए देश हित सर्वोपरि है। संघ अपनी संपूर्ण ऊर्जा सनातन संस्कृति व हिंदू हित में समर्पित करता है। उक्त बातें वरीय स्वयंसेवक अधिवक्ता हरीश जोशी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया नगर के पारिवारिक मिलन समारोह में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कही।

रविवार को भोजूडीह स्थित भैरव धाम मे उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भैरव धाम स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में पूजा अर्चना से हुआ।

तीन अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष तथा बल स्वयंसेवक शामिल हुए।कार्यवाह अखिल देव जी, आचार्य बलदेव पांडे, प्रद्युमन जी ने स्वयंसेवकों का परिचय लिया।

तदुपरांत शारीरिक एवं खेल में युवा एवं प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल हुए।भोजन सत्र के बाद तृतीय सत्र हुआ। इस सत्र में वरीय स्वयंसेवकों ने संघ के इतिहास तथा वर्तमान में स्वयंसेवकों के दायित्व से अवगत कराया। कहा की संघ के सौवें वर्षगांठ पर हमारा दायित्व का विस्तार हुआ है। कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य दायित्वों को सरजमीं पर लाने की जिम्मेदारी हमारी है।

कार्यक्रम में बलदेव पांडे,हरीश जोशी,राजेंद्र साव, रामश्रेष्ठ झा,दयानंद शर्मा,प्रद्युमन जी,महेश गुप्ता, सत्यदेव सिंह, भगवान दास केसरी,मथुरा शर्मा,अमोद पांडे,सुजीत पाण्डेय, आनंद केसरी,राजू वर्मा,मिथलेश यादव,सोनू लाल बर्नवाल,अजय वर्णवाल,नवीन गुप्ता,संजय साव,अभिषेक वर्मा,अंकित गुप्ता,अजीत गुप्ता,चंदन केसरी,किरण वर्मा,यशोदा देवी, ललित अग्रवाल, अनूप लिलहा,दिलीप गिरी के अलावा मातृशक्ति तथा कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे।

@coalcitynewz #coalcitynew

#RSS#RashtriyaSwayamsevakSangh#IndianCulture#NationFirst#Patriotism#Bharat#SocialService#Nationalism#SelfDiscipline#UnityInDiversity#IndianTradition#VolunteerMovement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *