डुमरी में नवयुवकों व महिलाओं ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर/#डुमरी:- सीखो समाज का लोहड़ी पर्व मंगलवार को डुमरी क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नवयुवकों ने टोली बनाकर लोहड़ी मांगने की परंपरा निभाई। जिन घरों में हाल ही में शादी हुई थी या पुत्र का जन्म हुआ था, वहां गाजे-बाजे के साथ पहुंचकर लोहड़ी मांगी गई। इस दौरान “दे माई लोहड़ी जिये तेरी जोड़ी”, “हिडो हिडो हाडिया…”, “सानू दे लोहड़ी जिये तेरी जोड़ी” जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी।

नवयुवकों की टोली डुमरी चार नंबर, जामाडोबा, डिगवाडीह, फुसबगला, काली मेला, को-ऑपरेटिव कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करती नजर आई। शाम के समय लोहड़ी पूगा जलाया गया, जहां डुमरी की महिलाओं ने एकत्र होकर पूगा के चारों ओर तिलकुट, चूड़ा, गुड़, मूंगफली, तिल, रेवरी और बादाम अर्पित किए तथा पारंपरिक गीत गाते हुए परिक्रमा की।

लोहड़ी पर्व पंजाबी किसानों के लिए नए साल का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किसान गुरु के चरणों में अरदास कर फसल के लिए आभार व्यक्त करते हैं और कटाई से पूर्व अग्नि देव से भूमि को समृद्ध करने की प्रार्थना करते हैं। स्त्री सत्संग की महिलाओं ने “आओ और दरिद्रता मिट जाए” जैसे भजनों के साथ अग्नि के चारों ओर गीत गाकर उत्सव को और भी भक्तिमय बना दिया। इस दिन श्रीकृष्ण, आदि शक्ति एवं अग्नि देव की पूजा भी की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस सिंह, मनी सिंह, गगनदीप सिंह, रोशनदीप सिंह, पूनू सिंह, अमलदीप सिंह, दीप सिंह, बीरू सिंह, मोनू सिंह, साधु सिंह, मोलू सिंह सहित अन्य की अहम भूमिका रही।

@coalcitynewz #coalcitynewz

#LohriFestival#Dumri#SikhoCommunity#YouthCelebration#WomenParticipation#PunjabiCulture#HarvestFestival#BonfireRitual#TraditionalSongs#CulturalHeritage#Jamadoba#DhanbadNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *