मकर संक्रांति पर बस्तकोला व भवनकारा गौशाला में सैकड़ों भक्तों ने किया तुला दान

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया9102277708:- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर झरिया बस्तकोला गौशाला एवं भवनकारा गौशाला में गुरुवार को दूसरे दिन भी तुला दान का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों गोभक्तों ने अपने-अपने वजन के बराबर गुड़, चोकर, मूंग कुटा एवं हरा चारा का दान कर गौसेवा की।

मान्यता है कि गौशाला में तुला दान करने से सभी ग्रहों की शांति होती है और जीवन के कष्टों का निवारण होता है।गौ माता से जो करे प्यार, सदैव सुखी रहे घर-परिवार की भावना के साथ श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तुला दान कार्यक्रम में महिला, पुरुष एवं बच्चों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

इस दौरान गोभक्तों ने गौशाला परिसर में लाचार एवं बीमार गोवंश की सेवा भी की। पंडित मुन्नालाल दुबे के द्वारा विधि-विधान से पूजन कराकर तुला दान संपन्न कराया गया। वहीं बस्तकोला गौशाला में डॉक्टर ओ.पी. अग्रवाल द्वारा एक सेट का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन स्वयं डॉक्टर ओ.पी. अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में गौशाला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सचिव मुरलीधर पोद्दार, द्वारका प्रसाद गोयनका, रामप्रसाद कटेसरिया, रमेश रिटोलिया, जगदीश तुलस्यान, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, अशोक सराफ, हरिराम गुप्ता, शारदानंद सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, पवन मित्तल, संदीप सांवरिया, महेंद्र झुनझुनवाला, प्रकाश शर्मा, निशांत गोयनका, अनिल खरकिया, प्रबंधक दीपक सिंह, गोपाल चंद्र मिश्रा सहित अन्य कमेटी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#MakarSankranti#TulaDaan#Gaushala#CowService#Jharia#Dhanbad#Bastakola#Bhavankara#ReligiousEvent#SocialService

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *