#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- झरिया गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय, झरिया में आज झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार विशेष शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यभर के 20 उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं 20 फोकस विद्यालयों में आयोजित किया जाना था, जिसमें झरिया गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय धनबाद जिले के चयनित 20 उच्च प्रदर्शन विद्यालयों में शामिल होकर झरिया प्रखंड का एकमात्र विद्यालय रहा।
इस विशेष संगोष्ठी का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय, शिक्षक, एसएमसी तथा छात्र–छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह के प्रतिनिधि स्वरूप भट्टाचार्य एवं शिवांश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं अन्य अतिथियों में वार्ड 44 के पार्षद प्रतिनिधि विक्रम सिंह यादव, पप्पू सिंह, एसएमसी अध्यक्ष महेश ठाकुर तथा बीआरसी प्रतिनिधि सत्यनारायण दत्ता शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान चारों हाउस में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र–छात्रा अनीश कुमार, मानसी कुमारी, यश कुमार गुप्ता, परी कुमारी, संजय मोदक एवं अंशिका कुमारी सहित उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। रियल टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खुशी कुमारी साव, छोटू कुमार पासवान, आशीष कुमार, अनुष्का दे, अंशु कुमारी एवं सुमन कुमारी को भी अभिभावकों सहित सम्मान मिला। खेलकूद में जिला एवं राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मनु कुमार, नंदनी कुमारी, खुशबू यादव, अविनाश कुमार पासवान, खुशी कुमारी एवं सोनू कुमार तथा उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।इसके अलावा चारों हाउस के लीडर महेश ठाकुर, शीला देवी, सविता देवी एवं शोभा देवी को भी सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों को छात्रों के प्रति उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मी नारायण ने झारखंड शिक्षा परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय का उत्साहवर्धन करते हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि स्वरूप भट्टाचार्य ने सरकार एवं विद्यालय की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शिवांश श्रीवास्तव ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना की और कहा कि प्रधानाध्यापक व शिक्षक सभी छात्रों को नाम से संबोधित करते हैं, जो विद्यालय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विक्रम सिंह यादव ने भी विद्यालय की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का मंच संचालन दयानंद सिंह यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका सोनाली प्रसाद सहित राहुल चौबे, अशोक कुमार भारती, रानी, स्वाति कुमारी, अनिल कुमार गुप्ता, रवि कुमार दास, परमेश्वर महतो, फरहान शेख, आनंद रोहिदास, विजय कुमार रवानी एवं प्रकाश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
@coalcitynewz #coalcitynewz
#Jharia#Dhanbad#Jharkhand#GujaratiHindiHighSchool#TeacherParentMeet#JharkhandEducationProject#HighPerformingSchool#QualityEducation#StudentAchievement#TeacherDedication#EducationNews

