स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस में लिया भाग

#कोल_सिटी_न्यूज़#दिल्ली:- स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति स्टार्टअप के माध्यम से न केवल देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे रही है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान भी सशक्त कर रही है। यह अवसर भारत के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम, तकनीकी नवाचार और वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर कदमों का प्रतीक बना।

#PRD @coalcitynewz #coalcitynewz#StartupIndia#NationalStartupDay#10YearsOfStartupIndia#PMModi#Innovation#Entrepreneurship#AtmanirbharBharat#YouthPower#IndiaMandapam

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *