#कोल_सिटी_न्यूज़#जोड़ापोखर( काजल राय):- कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में शनिवार को कक्षा बारहवीं की छात्राओं के सम्मान में “ग्रेजुएशन नाइट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक जुलूस से हुई, जबकि दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर 35 छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा छात्रा अर्पिता गुप्ता और अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए।
@coalcitynewz #coalcitynewz#GraduationNight#CarmelSchoolDigwadih#Jodapokhar#Class12#StudentFelicitation#SchoolEvent#BrightFuture

