हनुमानगढ़ी हनुमत महायज्ञ की 32वीं वर्षगांठ पर विधायक रागिनी सिंह ने टेका माथा

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- आज बनियाहिर स्थित पावन हनुमानगढ़ी में आयोजित हनुमत महायज्ञ के निरंतर 32 वर्षों की गौरवशाली परंपरा की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह ने अपनी सहभागिता दर्ज की। उन्होंने बजरंगबली के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवार समेत समस्त कोयलांचल वासियों के लिए सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह महायज्ञ हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनआस्था का सशक्त प्रतीक है, जो वर्षों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता आ रहा है। वहीं, इस पुण्य आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Hanumangarhi#HanumatMahayagya#32ndAnniversary#Jharia#MLARaginiSingh#Bajrangbali#SanatanCulture#Koyalanchal#ReligiousFaith

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *