#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया:- धनबाद जिला गायत्री परिवार के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत आज प्रथम दिन 9 घंटे के गायत्री चालीसा पाठ से हुई। इससे पूर्व अजय सिंह एवं अंजना सिंह द्वारा मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी का पूजन गायत्री मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी 2026 को 9 घंटे का अखंड जाप तथा 23 जनवरी 2026 को पांच कुंडीय यज्ञ के साथ वसंत पर्व एवं विभिन्न संस्कारों द्वारा पूर्णाहुति होगी। इसी दिन पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस भी मनाया जाएगा।
@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadNews#GayatriParivar#GayatriChalisa#AkhandaJaap#Yagya#VasantParv

