#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- मां बेरी सेवक परिवार, झरिया धनबाद के तत्वावधान में आयोजित षष्ठम वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन मां का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर माता की भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें रांची से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका मेघा निगानिया तथा धनबाद से बेरी परिवार के लाडले विवेक अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और माता की जय-जयकार से पूरा पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान नौ कन्याओं का पूजन किया गया। साथ ही मां का गजरा उत्सव एवं चुनरी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माता का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक दरबार सजाया गया। मां को 56 भोग अर्पित किए गए, जिसमें बुंदिया भोग, भुजिया भोग, चंद्रकला भोग, पान भोग तथा फल भोग प्रमुख रहे।
इस पावन आयोजन को सफल बनाने में बेरी परिवार के संरक्षकगण रामप्रसाद कटेसरिया, सज्जन खरकिया, देवेंद्र खरकिया, अर्जुन तायल, विजय सिंघानिया, शिवप्रसाद कथुरिया, राजेंद्र अग्रवाल, रमेश रिटोलिया, अरुण रिटोलिया, कैलाश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अनिल खरकिया, मनोज अग्रवाल, अजय तायल, नवीन कटेसरिया, राजकुमार बंसल, बंटी कथुरिया, पंकज बगड़िया, रतन अग्रवाल, अजय मित्तल, धीरज रिटोलिया सहित महिला सदस्यों में अनीता तायल, चंचला अग्रवाल, रूपा देवी, अनु तायल, अनीता खरकिया, शोभा बगड़िया, सरिता कटेसरिया, रीता अग्रवाल एवं मां बेरी परिवार के सभी सदस्यों का हर प्रकार से भरपूर सहयोग रहा।
@coalcitynewz #coalcitynewz#MaaBeriWali#KuldeviMaaBeri#BeriSevakParivar#SixthAnnualFestival#GrandDarbar#BhajanSandhya#DevotionalEvening#MeghaNigania#VivekAgrawal#NavKanyaPujan#ChunriUtsav#GajraUtsav#56Bhog#Jharia#Dhanbad#JaiMataDi

