#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- एक मंच–एक लक्ष्य, सशक्त युवा–सशक्त राष्ट्र के संकल्प के साथ मारवाड़ी युवा मंच झरिया समृद्धि शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवा विकास एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसजेएस के सहयोग से स्व. अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति में यह शिविर 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को श्री अग्रसेन भवन, झरिया में संपन्न हुआ।
शिविर में युवाओं सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे एसजेएस ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाएगा। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर झरिया समृद्धि शाखा की अध्यक्ष श्रीमती जया अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा झुनझुनवाला, सदस्य स्नेहा अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में संयोजक प्रीति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल एवं नुपुर अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पायल मित्तल एवं वर्षा तुलस्यान ने दी।
@coalcitynewz #coalcitynewz#MarwariYuvaManch#JhariaSamriddhiBranch#OnePlatformOneGoal#EmpoweredYouthEmpoweredNation#BloodDonationCamp#BloodDonationIsLife#AgarSenBhawanJharia#SJSCollaboration#SocialService

