#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- यूथ कॉन्सेप्ट के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर झरिया स्थित नेहरू पार्क में “हम तुम्हें खून देंगे, तुम हमें प्रदूषण से आज़ादी दो” कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अशर्फी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया।
इस अवसर पर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। ब्लड बैंक के मुख्य चिकित्सक डॉ. एन.एन. सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए किसी की जान बचाने के लिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
समाजसेवी पिंकू चंद्रवंशी ने कहा कि स्वच्छ हवा के लिए आज आंदोलन की नौबत आ गई है, जबकि अंग्रेजों के शासनकाल में भी ऐसी स्थिति नहीं थी। आज झरिया के लोग अपनी सांसों के बदले रक्तदान करने को मजबूर हैं।
कार्यक्रम के आयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि झरिया के लोग वायु प्रदूषण से बुरी तरह त्रस्त हैं, गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, लोगों की उम्र घट रही है और सरकार विकास के नाम पर विनाश का खेल खेल रही है।
कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के सचिव मो. इकबाल, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन, ब्लड डोनेशन नोडल ऑफिसर बेनजीर प्रवीण (रेड क्रॉस सोसायटी), डॉ. दिलीप कुमार, मो. इरशाद आलम, डॉ. हैदर, रोहित लाला, अजय सिंह सहित सनोज साव, जय कुमार रवानी, प्रीतम सिंह, पंकज वर्मा, अमित कुमार, रणजीत साव, अवधेश कुमार साव, रवि राम आदि मौजूद रहे।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Jharia #BloodDonationCamp#HumTumheKhoonDenge#PollutionFreeJharia#YouthConcept#NetajiSubhasChandraBoseJayanti#SaveEnvironment#CleanAirMovement#BloodDonation#SocialAwareness#JhariaNews#DhanbadNews

