मारवाड़ी विद्यालय झरिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी सरस्वती पूजा, राजा तालाब में हुआ विसर्जन

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- झरिया स्थित मारवाड़ी विद्यालय में शुक्रवार को ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में विधिविधान से मां शारदे की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विद्यालय समिति के अध्यक्ष ललित कटेसरिया, उपाध्यक्ष सत्य नारायण भोजगढ़िया, संयुक्त सचिव महेश जलूका, अनूप लील्हा, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, अनिल खरकिया, अजय अग्रवाल, अनिल केजरीवाल, गणेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वहीं शनिवार को परंपरा के अनुसार मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन झरिया के राजा तालाब में श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने मां शारदे से ज्ञान, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#coalcitynewz#jharianews#Dhanbadnews#news#Jharkhandnews#Biharnews#IndiaNews#India#CurrentNews#GroundNews#Breakingnews#currentnews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *