#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- झरिया मारवाड़ी विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विद्यालय समिति के अध्यक्ष ललित कटेसरिया, उपाध्यक्ष सत्य नारायण भोजगढ़िया, संयुक्त सचिव महेश जलूका, अनूप लील्हा, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, अनिल खरकिया, अजय अग्रवाल, अनिल केजरीवाल, गणेश अग्रवाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज रावानी, प्रधानाध्यापिका सापना सिन्हा, वरिष्ठ शिक्षिका रेखा पोद्दार, संजय भट्ट सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। विद्यालय परिवार द्वारा भारतीय संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
#coalcitynewz#jharianews#MarwariVidyalaya#Jharia#Dhanbad#77वां_गणतंत्र_दिवस#गणतंत्रदिवस#RepublicDay2026#RepublicDayCelebration#DeshBhakti#Rashtragan#Tiranga#IndianConstitution#SchoolNews#EducationNews#JharkhandNews

