#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया:- झरिया कोयलांचल के प्राचीनतम उच्च विद्यालय झरिया अकादमी के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक उमेश नारायण प्रसाद को विद्यालय परिवार ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। श्री प्रसाद ने शिक्षक के रूप में 06 अक्टूबर 1994 को एचके बी उच्च उच् विद्यालय भवानीपुर कटिहार में योगदान दिया था।श्री प्रसाद झरिया एकाडेमी, प्रधानाध्यापक के अलावा राष्ट्रीय कैडेट कोर के एसोसिस्ट पदाधिकारी के रूप में मैं भी अपना योगदान दे चुके हैं।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव जय होरो ने कहा कि अपने सेवा के दौरान उमेश नारायण प्रसाद जी ने विद्यालय के चौमुखी विकास किया। श्री प्रसाद के कार्यकाल में विद्यालय का परीक्षा फल ही नहीं बल्कि खेलकूद और अन्य क्षेत्र में भी छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।विदाई के शुभ मौके पर समस्त विद्यालय परिवार और मौजूद आमंत्रित अतिथियों शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मौके पर झरिया अकैडमी के वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक मो इकबाल,व्रज भूषण, समता सोरेन, खुशबू कुमारी, पिंकी कुमारी शुभजीत आचार्य, सुनिता कुमारी, ज्योति कुमारी, विद्यालय उपस्थित थे।
आमंत्रित अतिथियों में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह चौधरी,सचिव जय होरो, संगठन सचिव सुरेन्द्र प्रसाद दूरी, प्रवक्ता राहुल चौबे, दयानंद सिंह यादव , बीके पाठक, मो इम्तियाज, राहुल महतो आदि मौजूद थे।
#coalcitynewz#jharianews Dhanbadnews news Jharkhandnews Biharnews IndiaNews India CurrentNews GroundNews Breakingnews currentnews

