3 फरवरी से मैट्रिक व इंटर परीक्षा शुरू, प्रशासन अलर्ट

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- 3 फरवरी से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। न्यू टाउन हॉल में आयोजित बैठक में डीडीसी सन्नी राज एवं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, बिजली, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का आदेश दिया गया।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। प्रशासन ने निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।

#coalcitynewz#jharianews

#ExamsFrom3rdFebruary

#MatricAndIntermediateExams

#AdministrationOnAlert#ExaminationCenters

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *