48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो सफाई कार्य बहिष्कार: पंकज वाल्मीकि

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- बाल्मीकि महापंचायत के तत्वावधान में मंगलवार को बाल्मीकि कॉलोनी, कोयरीबांध झरिया में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंकज बाल्मीकि ने की। इस दौरान समाज के लोगों को संबोधित करते हुए पंकज बाल्मीकि ने 26 जनवरी को झरिया बाजार में एक अधेड़ दलित महिला सफाईकर्मी मंजू देवी के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि दुकानदार सुनील केशरी द्वारा जाति-सूचक गाली-गलौज करते हुए सरेआम भरे बाजार में महिला के साथ मारपीट करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़िता मंजू देवी द्वारा झरिया थाना में लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जिससे समाज में भारी आक्रोश है।

पंकज बाल्मीकि ने प्रशासन से मांग की कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपी सुनील केशरी की गिरफ्तारी नहीं होती, तो 30 जनवरी गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए पूरे नगर में सफाई कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान जय भीम–जय संविधान के नारों के साथ शांतिपूर्ण नगर भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन रूप से पूरे शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।

बैठक में सुभाष बाल्मीकि, बिक्की बाल्मीकि, शिवबालक पासवान, गंगा बाल्मीकि, भगवान दास, राजू दास, बबलू दास, रामजीत भुइंया, विशाल बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, अजय पासवान, अजय चौधरी, संतोष पासवान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#धनबाद#झरिया#कोयलांचल#CoalCity#CoalBelt#Jharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *