#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर (#काजल_राय):- जोरापोखर, 30 जनवरी 2026 को टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में पेट शो, फ्लावर शो, प्लांट शो और रैम्प वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमारी श्वेता, सहायक प्रबंधक (एचआर), टाटा स्टील झरिया डिविजन ने किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को बच्चों में प्रकृति और पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने पालतू पशुओं, पौधों व फूलों की जानकारी दी और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में रैम्प वॉक किया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में संगीत शिक्षक अभिषेक पाठक व श्रुति पाठक की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
@coalcitynewz #coalcitynewz#DAVSchool#TataDAVJamadoba#SchoolEvent#PetShow#FlowerShow#PlantShow#RampWalk#Jorapokhar#Dhanbad

