अखंड हरि कीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विधायक रागिनी सिंह ने की पूजा-अर्चना

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी बस्ती में देवी मां के प्रांगण में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शनिवार को हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ विधिवत संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शिरकत की और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। बस्ताकोला क्षेत्र के प्रसिद्ध कीर्तन कलाकारों ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि अखंड हरि कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन लोगों की आस्था को मजबूत करते हैं और समाज में आपसी भाईचारे व एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गांव की परंपरा, संस्कृति और सामूहिक विश्वास का प्रतीक है।

विधायक ने कहा कि बुजुर्गों द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को आज की पीढ़ी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रही है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कीर्तन से मन को शांति मिलती है और आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है।

अखंड हरि कीर्तन में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू पासवान, देशराज चौहान, अरुण पासवान, नारायण पासवान, रोहित नोनिया, राकेश चौहान, विक्की भुइयां, बिरजू पासवान, मुनिया देवी, फूल कुमारी, सरस्वती देवी सहित बस्ती के कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

#PRD#Dhanbad @coalcitynewz

#AkhandaHariKirtan#ChandmariBasti#Jharia#Bastacola#DevotionalEvent#FaithAndUnity#SpiritualVibes#CommunityBonding#IndianTradition#CulturalHeritage#RaginiSingh#ReligiousHarmony#BhaktiMovement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *