नुनुडीह दुर्गा मंदिर के पास जर्जर ब्रिटिशकालीन रोपवे हटाया गया

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर नुनुडीह दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक जर्जर रोपवे के ढांचे को आज सुरक्षित तरीके से हटाया गया। यह रोपवे विगत 30 से 40 वर्षों से बंद पड़ा था। इसका उपयोग ब्रिटिश रोपवेज नामक कंपनी बालू खनन के स्थान पर सेंड फीलिंग के लिए करती थी। कुछ वर्षों तक बीसीसीएल ने भी इसका उपयोग किया था। ब्रिटिश काल में स्थापित और लौह सामग्री से बना यह अनुपयोगी ढांचा सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए कभी भी घातक साबित हो सकता था।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि यह सड़क अती महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र स्कूल बस और वैन इत्यादि से इस सड़क से आवागमन करते हैं। वहीं बड़ी संख्या में वाहन चालक इस सड़क का उपयोग कर सिंदरी, बलियापुर तक जाते हैं। इसका उपयोग चंदनकियारी होते हुए बोकारो, पुरुलिया, रांची, जमशेदपुर आदि के लिए भी किया जाता है।

चुंकि यह रोपवे सड़क को क्रॉस करती थी एवं इसकी हालत जर्जर हो चुकी थी इसलिए कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी। इसलिए इसे हटाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया था। आज रविवार को पहले इसके ढांचे को गैस कटर से काटा गया। तत्पश्चात दो क्रेन की सहायता से इसे सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल किया गया। इसके हटने से अब उक्त सड़क पर वाहन चालक सुगम व सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर ऐसी अनुपयोगी संरचनाओं को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2026 को इसी मार्ग से ऐसे ही एक पुराने रोपवे को हटाकर वाहनों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित किया गया था।

#PRD#Dhanbad#DhanbadDistrict#Dhanbad#Jharkhand#CoalCity#Koylanchal#Jharia#Sindri#Govindpur#Katras#BankMore#DhanbadNews#DhanbadUpdates#ApnaDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *