गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में जिला स्तरीय गोष्ठी संपन्न, 2026 को यादगार वर्ष मनाने का निर्णय

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद:- गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में धनबाद जिला गायत्री परिवार की आवश्यक गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में वर्ष 2026 को जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप स्वर्ण जयंती के रूप में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

शांतिकुंज के निर्देशन में नए क्षेत्रों में श्रृंखलाबद्ध गायत्री महायज्ञ, युवा जोड़ो अभियान, 40 दिवसीय साधना अभियान तथा संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया।

जिले में समन्वय हेतु पांच सदस्यों की समिति गठित की गई। 8 फरवरी को जिला स्तरीय सामूहिक गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#GayatriParivar#GayatriShaktipeeth#Bastacola#Dhanbad#DistrictLevelMeeting#GayatriYagya#YuvaJodoAbhiyan#SadhnaAbhiyan#JanJagran

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *