झरिया के प्राचीन श्याम मंदिर से शुरू हुआ माह व्यापी फाल्गुन संकीर्तन ,

शामिल हुई झरिया विधायक

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद:- झरिया अकैडमी अमलापाड़ा झरिया स्थित प्राचीन प्रभु श्याम मंदिर में रविवार की शाम से माह व्यापी फाल्गुन संकीर्तन की शुरुआत हुई। जिसमें झरिया विधायक रागिनी सिंह भी शामिल हुई। उन्होंने प्रभु श्याम की पूजन अर्चना कर कोईलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

झरिया में यह अद्भुत परंपरा वर्षो से कायम है। फाल्गुन संकीर्तन मंडली द्वारा पूरी मन प्रभु श्याम के भक्ति में संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।

प्राचीन श्याम मंदिर में यजमान समाजसेवी सौरभ शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया। जबकि पंडित विनोद मिश्रा ने पूजन संपन्न कराया।गणपति वंदना से शुरू हुए संकीर्तन में भक्तों ने प्रभु श्याम की महिमा में अनेक भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में दुर्गा केसरी, मंजीत चौहान, देवेश राज,गणेश अग्रवाल,शिबू अग्रवाल ,दिलीप खरकिया सहित बड़ी संख्या में भक्तगण थे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#Jharkhand#CoalCity#Koylanchal#Jharia#Sindri#Govindpur#Katras#BankMore#DhanbadNews#DhanbadUpdates#ApnaDhanbad#IncredibleJharkhan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *