पुटकी नवयुवक मंडली का ब्रह्माकुमारी संस्थान ने किया सम्मान

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धनबाद (जगजीवन नगर) के नेतृत्व में चल रही पाठशाला पुटकी की नवयुवक मंडली को समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित युवकों में विजय सिंह चौधरी (लाला दा), अमित सिंह चौधरी, राकेश सिंह चौधरी, अनुप सिंह चौधरी एवं राजू माहतो शामिल रहे।

इस अवसर पर संस्था की ओर से माधव झा ने कहा कि कम उम्र में समाज सेवा का बीड़ा उठाना सराहनीय है और भविष्य में पुटकी सहित पूरे धनबाद जिले में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए सभी साथ मिलकर कार्य करेंगे।

सम्मान पाकर नवयुवक उत्साहित दिखे और अपनी मंडली के समाजिक अनुभव भी साझा किए।

मौके पर माधव झा, उमेश सिंह, नीरज राय, ममता झा सहित अन्य बीके भाई-बहन उपस्थित थे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Putki#NavyuvakMandali#BrahmaKumaris#SocialService#YouthPower#Dhanbad#FelicitationCeremony#PeacefulSociety#SpiritOfService

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *