*पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण*

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के आलोक में धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड में होने वाले निर्वाचन के आलोक में आज पीठासीन तथा मतदान पदाधिकारियों को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान उन्हें मतदान के एक दिन पूर्व तथा मतदान के दिन किए जाने वाले कार्य को विस्तारपूर्वक समझाया गया। मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण ने बताया कि इस बार मतपत्र तथा मतपेटिका के माध्यम से दो पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान दल में एक पीठासीन तथा 4 मतदान पदाधिकारी रहेंगे। मतपत्रों में महापौर व अध्यक्ष के किए गुलाबी रंग तथा वार्ड पार्षद व वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग होगा।

वहीं अन्य मास्टर ट्रेनर श्री राज कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र की पहचान करने के लिए मतपेटिका पर प्रपत्र 35 अवश्य लगाएं। मतदान समाप्ति के पश्चात सभी मतदान सामग्रियों को संबंधित लिफाफे में ही रखकर कलेक्शन सेंटर पर जमा कराएं।

अन्य मुख्य मास्टर ट्रेनर श्री संजय कुमार, श्री कुमार वंदन, श्री उमेश लाल, श्री बृजभूषण पाण्डेय, श्री देवेश त्रिवेदी, श्री ब्रज किशोर चौबे, श्री संतोष कुमार, श्री उज्ज्वल तिवारी आदि ने विभिन्न कमरों में प्रशिक्षण दिया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#PRD#Dhanbad#CoalCityNewz#Ward44#Jharia#MunicipalElection#RenuDevi#Nomination#SocialService#PublicSupport#Democracy#LocalElections#JhariaNews#JhariaDhanbad#JhariaCity#JhariaUpdates#JhariaElection#JhariaWard#JhariaPublic

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *