जिलाधिकारी ने बिहारशरीफ प्रेस क्लब का किया निरीक्षण

#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार:- नालंदा जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नाला रोड, बिहारशरीफ स्थित प्रेस क्लब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रेस क्लब को यथाशीघ्र क्रियाशील किया जाए।

साथ ही इसकी सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं रखरखाव हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा।

जिले भर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की सुविधा के लिए प्रेस क्लब में शौचालय, पेयजल, वाई-फाई एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Nalanda#Biharsharif#PressClub#DMNalanda#KundanKumar#MediaNew

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *