13 फरवरी को शक्ति मंदिर से श्याम मंदिर झरिया धाम तक निकलेगी निशान यात्रा

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- झरिया धाम में श्री श्याम जी की असीम कृपा से फाल्गुन महाउत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 13 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा।

महाउत्सव के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर श्याम मंदिर, झरिया धाम तक जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे इस पावन निशान यात्रा में सहभागी बनकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और धर्ममय वातावरण को और भी दिव्य बनाएं।

@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#CoalCityNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#JharkhandNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *